पंजाब के इस जिले मे घर में घुस कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई ताबडतोड गोलियां

0
38

पंजाब के इस जिले मे घर में घुस कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई ताबडतोड गोलियां

चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव धूडक़ोट रणसींह के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और उन्होंने हरविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। हरविंदर सिंह कबड्डी के नामी खिलाड़ी हैं और आम आदमी पार्टी द्वारा वह धूडक़ोट रणसींह से सरपंच के उम्मीदवार भी थे।