चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति मे दल-बदल का दौर शुरू

0
142

चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति मे दल-बदल का दौर शुरू

पूर्व डिप्टी स्पीकर ने भाजपा का साथ छोडा

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (विश्ववार्ता) : पंजाब की राजनीति मे चुनावों से पहले ही दल बदल की राजनीति शुरू हो गई हेैँ जिस कारण अभी से पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। बडी खबर सामने आ रही है कि पूर्व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने भाजपा का दामन छोड दिया है और कयाश लगाये जा रहे है कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली है, जिसमें अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही गई है। राजा वडिंग ने एक फोटो भी सांझा की है, जिसमें उनके साथ पूर्व एस.एस.पी. राजिंद्र सिंह दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह बात साफ की कि जल्द ही रस्मी तौर पर भट्टी को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।