चंडीगढ़। देर शाम चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आदेश जारी कर इंस्पेक्टर राजीव कुमार को पीओ एड समन स्टॉफ का इंचार्ज, इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतविंदर सिंह को क्राइम ब्रांच लगाया गया है। वही क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरिंदर सिंह सेखों का तबादला कर उन्हें सिक्योरिटी विंग में लगाया गया है। यह आदेश चंडीगढ़ पुलिस के एसपी हेड क्वार्टर मनोज कुमार मीणा द्वारा शुक्रवार देर शाम को जारी किए गए।