किसान आंदोलन का आज 31वां दिन
आंदोलन के बीच से आई फिर बुरी खबर एक और किसान की हुई मौत
एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में आज महापंचायत
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन का आज 31वां दिन है और लगातार बार्डरों पर धरना जारी है। एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में आज महापंचायत कर रहे हैं। महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। वही किसान आंदोलन के के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। फिरोजपुर का एक मजदूर किसान शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा फैंके गए आंसू गैस के गोलों की चपेट में आ गया था, गत दिवस उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक किसान मजदूर की पहचान जीरा सिंह निवासी गांव आसिफ वाला के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष संगठन के जोन मल्लांवाला के प्रेस सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच की घोषणा पर 11 फरवरी को गांव आसिफ वाला से भारी इक_ दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुआ, जिसमें गरीब मजदूर जीरा सिंह आसिफ वाला भी शामिल था। 13 फरवरी को जब जत्था शंभू बैरियर पर पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए धुएं के गोले दागे, जिसमें जीरा सिंह समेत कई अन्य किसान-मजदूर भी इन गोलों का शिकार हो गए।
उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले के धुएं से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता गया। उन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार से जीरा सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।