*👉🏿-नवनियुक्त महा सचिव ने पार्टी हाईकमान और समूह वलंटियरों का किया धन्यावाद*
*👉-कांग्रेस और अकाली-भाजपा की लोक विरोधी नीतियों से भलीभांती अवगत हैं पंजाब के लोग अब नहीं होगी गुमराह*
*चंडीगड़, 20 सितम्बर 2020*आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पंजाब के समूह वलंटियरों का धन्यवाद किया।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा हरचन्द सिंह बरसट ने कहा कि पार्टी हाईकमान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप की ओर से सौंपी गई प्रदेश महा सचिव की जिम्मेदारी को पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ निभाया जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करके 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान निभाएंगे।
प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने कहा कि पंजाब को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाने वाले कांग्रेस और अकाली-भाजपा के छोटे-बड़े नेताओं ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पंजाब को पूरी तरह खोखला करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। आज पंजाब के हलात ऐसे बन गए हैं कि पंजाब का हर वर्ग किसान, खेत-मजदूर, आढ़ती, दुकानदार, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्टरों, मुलाजिमों आदि सडक़ों पर अपने जायज हकों की पूर्ति के लिए धरने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं, जिनकी राजा अमरिन्दर सिंह ने जायज मांगें तो क्या पूरी करनी थी, उल्टा उन पर लाठियां और पानी की बौछारों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हुए इन तानाशाही सरकारों का डट कर पूरे पंजाब में हर वर्ग के साथ कंधे के साथ कंधा मिला कर संघर्ष कर रही है।
हरचन्द सिंह बरसट ने किसान विरोधी काले कानूनों के बारे में कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही फरमान की साजिश में भाजपा और अकाली दल जितनी ही गुनाहगार है, यदि कांग्रेस ने पहले ही बैठकों में बिल बनते समय विरोध किया होता तो यह पास होना तो दूर यह बिल संसद में पेश ही नहीं हुआ होता, परंतु कांग्रेस केवल किसानों के साथ धोखा करना ही जानती है।