चंडीगढ़, (विश्ववार्ता): चंडीगढ में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज शहर में 25 पत्रकारों समेत 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरअसल, प्रेस क्लब में कोरोना टेस्ट के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें पत्रकारों समेत 160 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए थे। इन लोगों में से आज 25 पत्रकारों समेत 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहर में 353 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली थी, वहीं कोरोना ने चार लोगों की जान भी चली गई थी। इसी प्रकार शहर में 260 नए मरीजों के आने से संक्रमितों का आंकड़ा 9506 हो गया था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...