दिल्ली, 18 अगस्त (विश्ववार्ता):जिला यूथ काग्रेस प्रधान अंगद दत्ता ने बताया कि यूथ काग्रेस की ओर से पंजाब प्रधान बरिदर ढिल्लों के नेतृत्व में 20 सितंबर को किसानों के पक्ष में दिल्ली में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब भर से 500 सौ ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली पहुंचेगा। बीते दिन चंडीगढ़ में प्रदेश प्रधान बरिदर ढिल्लों के साथ मीटिंग में ट्रैक्टर रैली की रूप रेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला जालंधर से यूथ काग्रेस वर्करों का बड़ा काफिला इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होगा और यूथ काग्रेस की यह ट्रैक्टर रैली केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी तीन अध्यादेशों को रद्द करने के लिए विवश कर देगी। अंगद दत्ता ने कहा कि यूथ काग्रेस पंजाब प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों के अधीन किसानों के इस संघर्ष में डट कर साथ देगी। किसानों के साथ किसी तरह की धक्केशाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मोदी सरकार के कृषि अध्यादेशों के मौजूदा स्वरूप जहा पंजाब के किसान और कृषि को बर्बाद करेंगे वहीं मंडियों का भी खात्मा कर देंगे जिससे आढ़ती,मुनीम तथा मंडी मजदूर बेरोजगार होने को विवश हो जाएंगे। केंद्र के यह अध्यादेश पंजाब के आर्थिक ढाचे को भी भारी नुक्सान पहुंचाने वाले सिद्ध होंगे इसलिए यूथ काग्रेस मोदी सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।