चंडीगढ, (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे कोरोना की आंधी रूकने का नाम नही ले रह है जिसे देखकर अब चंडीगढ प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाने के आदेश दिए हैं। चंडीगढ प्रशासक वी पी सिंह बदनौर ने नगर निगम कमिश्नर को यह आदेश दिए है। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी अधिकारी की होगी।
कंट्रोल रूम पर कोई भी काउंसलर कभी भी कॉल कर अपने एरिया के मरीजों की जानकारी ले सकते हैं। जिसमें वह टेस्टिंग, क्वारंटाइन, ट्रांसपोर्टेशन टू हॉस्पिटल और दाखिल करने संबंधी सुविधा के लिए भी फोन कर सकते हैं। कमिश्नर को वीरवार तक कंट्रोलर रूम सेटअप करना सुनिश्चित करना होगा। प्रशासक ने कोविड वार रूम मीटिंग के दौरान यह आदेश दिए।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...