नई दिल्ली 27 अगस्त (विश्ववार्ता): भारतीय कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले है। उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि 2021 में उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री में सबसे पावर कपल माना जाता है दोनों अपनी अपनी फील्ड में शानदार काम कर रहे हैं और काफी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले की बात है जब इंस्टाग्राम पर एक फैन ने अनुष्का से पूछा था कि, क्या आपकी करीबी आपसे बेबी प्लैनिंग के लिए नहीं पूछते हैं? आपकी और विराट की शादी को तो अब काफी वक्त हो चला है। इस पर अनुष्का ने कहा था कि नहीं कोई भी नहीं पूछता सिर्फ सोशल मीडिया पर ही लोग पूछते हैं ।























