साउथेम्प्टन 26 अगस्त (विश्ववार्ता): इंग्लैंड के 38 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वर्षा प्रभावित साउथेम्प्टन टेस्ट के पांचवें दिन इतिहास रच दिया. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान मंगलवार को उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिये. इसके साथ ही टेस्ट इतिहास में 600 विकेट पूरे करने वाले वह पहले तेज गेंदबाज बन गए. एंडरसन का 600वां शिकार पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली (31) बने. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली स्लिप में उनका कैच जैसे ही लपका, सभी खिलाड़ियों ने एंडरसन को घेर लिया. उन्होंने 156वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















