चंडीगढ, (विश्ववार्ता): वीकेंड लॉकडाउन और कफ्र्यू के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-22 में चंडीगढ़ प्रशासन और सांसद किरण खेर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद हर व्यापारी की वित्तीय स्थित कमजोर हुई है। इसके बाद भी व्यापारी लगातार प्रशासन और जरूरतमंदों की हर तरह से मदद करते रहे हैं, अपने कर्मचारियों को वेतन दे रहे हैं। फिर भी प्रशासन बार-बार व्यापारी विरोधी वीकेंड लॉकडाउन और कफ्र्यू लगा रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...