साउथैंप्टन, 23अगस्त (विश्ववार्ता):इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट पर 583 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल, कप्तान अजहर अली 4 रन बनाकर नाबाद हैं।