दिल्ली, 18 अगस्त (विश्ववार्ता): क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगाट सहित चार खिलाडिय़ों को पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुना है। पुरस्कार चयन समिति ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश भी खेल रत्न के लिए की।
साल 2016 के बाद यह दूसरी बार है जब देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चार एथलीटों को अंतिम रूप दिया गया है। वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह की समिति ने भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय में आयोजित बैठक में इन खिलाडिय़ों का चुनाव किया।
खेल रत्न के लिए जिन 4 खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिश की गई है उन पर अब खेल मंत्रालय अंतिम मुहर लगाएगा। इसके बाद 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खेल रत्न के अलावा अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को क्रिकेट में योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया था।























