
देगे एक एक करोड रूपये
दिल्ली, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) अक्षय कुमार बाढ़ से जूझ रहे बिहार और असम की मदद के लिए आगे आए हैं। रिपोट्र्स की मानें तो उन्होंने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में एक-एक करोड़ रुपए देने की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को इस संदर्भ में उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने उनकी इस उदारता के लिए उनका आभार जताया और मदद के लिए उनकी सराहना की। इससे पहले अक्षय कुमार कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 करोड़ रुपए बीएमसी को मास्क, पीपीई और रेपिड फायर किट्स खरीदने के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस फाउंडेशन में भी वे 2 करोड़ रुपए जमा करा चुके हैं। इतना ही नही, उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में 45 लाख रुपए का योगदान दिया था।
72nd National Film Awards: ਯਾਮੀ ਗੌਤਮ ਨੂੰ Best Actress ਤੇ ਕਾਰਤਿਕ ਆਰੀਅਨ ‘ਬੈਸਟ ਐਕਟਰ’ ਐਵਾਰਡ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ
72nd National Film Awards: ਯਾਮੀ ਗੌਤਮ ਨੂੰ Best Actress ਤੇ ਕਾਰਤਿਕ ਆਰੀਅਨ 'ਬੈਸਟ ਐਕਟਰ' ਐਵਾਰਡ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਇਹ ਦਿੱਗਜ ਅਦਾਕਾਰ...






















