जैतो,12 अगस्त (रघुनंदन पराशर ) मानवता को समर्पित सहारा क्लब इकाई जैतो के प्रधान रिक्की रोमाना को आज सुबह किसी राहगीर का फोन आया कि गांव सिखां वाला के रजवाहा में एक औरत का शव तैर रहा है।इसकी जानकारी मिलते ही सहारा क्लब टीम जिसमें ललित कुमार, मनप्रीत सिंह व तारी वाहन चालक शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने उसकी जानकारी थाना कोटकपूरा के एस.एच.ओ.मैडम बेअंत कौर व ए.एस.आई.सिकंदर सिंह को दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने कानूनी कार्रवाई की।इस उपरांत सहारा क्लब टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शव को रजवाहा से बाहर निकाला और उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी कोटकपूरा अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है। इस उपरांत सहारा क्लब इसका संस्कार कर देगी। औरत का शव इतना गलसड चुका था कि उसकी पहचान करना बहुत कठिन है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...