मोहाली में 76 और पंचकूला में 68 नए केस मिले
चंडीगढ, 10 (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे कोरोना का आंतक रूकने का नाम नही ले रहा है, आज फिर 80 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, 100 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ताजा मामलों के साथ शहर में कुल मामलों की संख्या 1595 हो गई है। अब तक कुल 1004 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह चंडीगढ़ में कुल एक्टिव केस 565 ही हैं।
मोहाली में 76 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। राहत की बात यह है कि 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इधर, पंचकूला में सोमवार को 68 और लोग कोरोना की चपेट में आ गए। इनमें 62 पंचकूला के हैं जबिक छह केस बाहर के हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...