विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
मरीजों का आंकडा 1 करोड़ 89 लाख के पार
इनमे से 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 580 से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 6 अगस्त (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस का कहर दुनिया पर मौत बनकर बरस रहा है, कोरोना से पूरी दुनिया मे 7 लाख से ज्यादा लोग जिंदगी की बाजी हार गये है। दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 89 लाख 70 हजार 794 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 580 ठीक भी हो चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के मामले 19 हजार 444 हो गए। यहां अब तक 247 लोगों की मौत हो चुकी है। वही बात करे कनाडा मे 1 लाख 18 हजार 187 संक्रमित, मौते 8 हजार 962 इसके अलावा पाकिस्तान मे संख्या 2 लाख 81 हजार 136 संक्रमितो व मौते 6 हजार 044 हो गई है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 49,73,568 | 1,61,601 | 25,09,438 |
ब्राजील | 28,862,761 | 97,418 | 19,70,767 |
भारत | 19,63,239 | 40,739 | 13,27,200 |
रूस | 8,66,627 | 14,490 | 6,69,026 |
साउथ अफ्रीका | 5,29,877 | 9,298 | 3,77,266 |
मैक्सिको | 4,49,961 | 48,869 | 3,00,254 |
पेरू | 4,39,890 | 20,007 | 3,02,457 |
चिली | 3,64,723 | 9,792 | 3,38,291 |
स्पेन | 3,52,847 | 28,499 | उपलब्ध नहीं |
कोलंबिया | 3,34,979 | 11,315 | 1,80,258 |