चंडीगढ 5 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में कोरोनावायरस का कहर लगातार कहर बरपा रहा है जिस रफ्तार से चंडीगढ़ में कोविड19 के मरीज बढ़ रहे हैं और साथ लगते राज्यों से भी मरीज यहां भेजे जा रहे हैं तो यहां अब प्रशासन अतिरिक्त सुविधा की तैयारी करेगा। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ इसके लिए निर्देश दिए हैं। मरीजों को ठहराने के लिए अब प्रशासन उन कम्यूनिटी हॉल को चिन्हित कर तैयार करेगा जो कि रेजिडेंशियल एरिया से दूर हैं ताकि उन्हें कोविड-19 मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सके। दरअसल चंडीगढ़ में अब रोजाना औसतन 35-40 मरीज आ रहे हैं। पहले से बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर्स में पहले ही काफी मरीज रह रहे हैं। इसलिए अब प्रशासन और तैयारी कर रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...