चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे सिविल और पुलिस प्रशासन मे बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। जानकार सूत्रो से पता चला है कि पंजाब की नई मुख्य सचिव विनी महाजन के आने के बाद सिविल और पुलिस प्रशासन को दुरूस्त करने की तैयारियां जोरो पर है। ये फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव को मुख रखके किया जा रहा हैैै।
इस फेरबदल मे सिविल स्तर के तबादलो के साथ जिलों के एसएसपी और डीसी बदले जा रहे है। सरकार ने सब डिवीजन स्तर के अधिकारियो के लिए विधायक व हल्का इंचार्जो की सिफारिशी अफसर लगाने शुरू कर दिये है और अधिकारियेां को ये भी आदेश दिये गये है कि वह अपने अपने हल्को के विधायको और हल्का इंचार्जा की मर्जी के अनुसार ही काम करे यहां तक कि मंत्रियों को भी कहा गया है कि वह निचले स्तर के कर्मचारियो के तबादलो के लिए विधायको व हल्का इंचार्जाे की सिफारिश के अनुसार ही तबादले करे।
इस हो रहे बडे फेरबदल मे पंजाब के कई जिलो के एसएसपी, डीसी और कई उच्च अधिकारियों की तबादले किसी भी समय संभव है। ये भी पता चला है कि अब तब्दील किये गये अधिकारी विधानसभा चुनावो तक अपने अपने ओहदो पर बने रहेगें। अगर किसी के खिलाफ कोई गंभीर शिकायत आती है तो ही उन अधिकारियों को बदला जाएगा। कई ऑफिसर मलाई वाले ओहदा लेने लिए हाथ पैर मार रहे है और अपने अपने आकाओं की मदद लेने के लिए लगे हुए है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...