चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में आज फिर 24 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में एक्टिव केस बढक़र 321 हो गए हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 934 हो गई है। वहीं, 24 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटने में सफल हुए हैं। अब तक 599 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 24 में से 6 केस पीजीआई, जीएमसीएच -32 और जीएमएसएच-16 के स्टाफ सदस्य हैं।
नए मरीजों में सेक्टर 46 से 37 साल का व्यक्ति, सेक्टर-40 से 64 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-46 से ही 54 वर्षीय महिला, जीएमसीएच-32 का 26 वर्षीय स्टाफ, सारंगपुर से 30 वर्षीय पुरुष, हेलोमाजरा से 28 वर्षीय पुरुष, मौली जागरां से 53 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-15 से 60 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष व 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा खुड्डा लहौरा से 28 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-15 से 31 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-48 से 40 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-61 से 87 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
वहीं, मौली जागरां में 50 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 से 18 वर्षीय युवती, पीजीआई में कार्यरत 24 वर्षीय मेल स्टॉफ, सारंगपुर से 28 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-23 से 85 वर्षीय महिला, धनास से 53 वर्षीय महिला, सेक्टर-22 से 50 वर्षीय महिला, पीजीआई से 52 वर्षीय महिला स्टाफ और सेक्टर-15 से 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।