
*👉जनता की जेबें काटने की बजाए माफिया की लूट रोके सरकार -मीत हेयर*
*चंडीगढ़, 14 जुलाई 2020*
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन को कैप्टन सरकार की सीधा संरक्षण है। यही कारण है कि सरकार सरकारी खजाने के लिए रोजाना नए टैकस लगा कर जनता की जेबें तो काट रही है, परंतु रेत माफिया की अंधी लूट नहीं रोकी जा रही।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा और पार्टी के प्रवक्ता और विधायक मीत हेयर ने शरेआम हो रही नाजायज खनन के मुद्दे पर कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लिया।
अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कोई भी अवैध धंधा या नाजायज खनन सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं। श्री अनन्दपुर साहिब, रोपड़, नवां शहर, लुधियाना, जगरावां और मोहाली में बड़े स्तर पर हो रही अवैध खनन के लिए सीधा मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रेत माफिया को मुख्य मंत्री खुद संरक्षण दे रहे हैं, यही कारण है कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तरफ से रेत कारोबारियों को नाजायज खनन के कारण लगाए करोड़ों रुपए के जुर्माने भी सरकार वसूल नहीं रही।
अमन अरोड़ा ने विधान सभा सदन में दर्ज रिकार्ड के हवाले से कहा कि अकाली-भाजपा के रेत माफिया की सूची मुख्य मंत्री के पास होने के बावजूद रेत माफिया पर कोई कार्यवाही साढ़े तीन सालों में कैप्टन सरकार ने नहीं की।
मीत हेयर ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने चुनाव मौके श्री गुटका साहिब की कसम लेकर बेशक अकाली-भाजपा सरकार के सभी ‘माफीए’ को खत्म करने का प्रण लिया था, परंतु सत्ता में आ कर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के माफिया की कमान ही खुद संभाल ली। यही कारण है कि बसों के किराए, डीजल-पेट्रोल, बिजली, रजिस्टरियां-इंतकाल आदि महंगे करके लोगों पर रोज नया बोझ खजाना भरने के नाम पर डाल दिया जाता है। परंतु सरकारी खजाने की अंधी लूट कर रहे माफिया को खुला छोड़ रखा है।





















