अंबाला, 13 जुलाई (विश्ववार्ता) 10वीं में फेल होने से दु:खी होकर गुरुकुल में बने सर्वेंट क्वार्टर में एक किशोर ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। किशोर अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार भी सदमे में है। उक्त बच्चा गुरुकुल का स्टूडेंट नहीं है। वह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा था। मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय सागर पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव बणी, लाडवा के रूप में हुई। बच्चे का परिवार गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बने क्वार्टर में रहता है। पिता गुरुकुल में ही कार्यरत हैं। परिवार के मुताबिक सागर परीक्षा परिणाम आने के बाद से परेशान दिख रहा था। तब किसी को यह अहसास नहीं था कि वह सुसाइड जैसा कदम उठा लेगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...