*👉स्कूली सिलेबस में साजिश के अंतर्गत खत्म किए अहम पाठों के विरुद्ध संसद तक विरोध करेंगे -‘आप’*
*चण्डीगढ़, 11 जुलाई 2020*आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने केंद्रीय मानवीय स्रोत मंत्रालय की तरफ से सीबीएसई के द्वारा 9वीं से 12वीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम (सिलेबस) से कई अहम पाठ हटाए जाने का विरोध करते हुए इस को भाजपा के भगवेकरण एजंडे का हिस्सा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी हदें पार कर आरएसएस के भगवें सोच को बाल मनों पर थोपने तक आ गई है।
पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा भगवंत मान ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने भगवा एजंडे को प्रत्यक्ष तौर पर लागू करने के लिए तत्पर हो चुकी है, जो भारतीय संविधान के लिए बेहद खतरनाक है।
भगवंत मान ने बताया कि कोरोना महामारी की आड़ में स्कूली सिलेबस में जो विषय हटाए गए हैं यह शुरू से ही नागपुर हैडक्वाटर की आंखों में चुभते रहे हैं। मान ने बताया कि कोरोना की आड़ में 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में लगभग 30 प्रतिशत कटौती उन महत्वपूर्ण पाठों की, की गई है जो विविधता के साथ भरपूर भारत जैसे बहु-भाषी और बहु-सांस्कृतिक मुल्क में विद्यार्थियों को आपसी सद्भावना और प्रेम-प्यार के साथ मिलजुल कर रहना सिखाते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र अधिकार का ढिंढोरा, विविधता, लोकतंत्र को चुनौतियां, धर्मनिरपेक्षता और ज्ञान विज्ञान आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे कभी भी भाजपा के गले नहीं उतरते थे, क्योंकि भाजपा हमेशा एक और अंध-विश्वास की पुजारी रही है। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने सांप्रदायक सोच के आधार पर भारत को एक राष्ट्र-एक रंग (भगवा) के अंतर्गत नए सिरे से तैयार करने का जो घातक रास्ता अपनाया हुआ है, यह देश को आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और संवैधानिक तौर पर तोड़ रहा है, बांट रहा है और कमजोर कर रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि संघ के मार्ग दर्शन पर चलती हुई मोदी सरकार ‘हिटलर’ का रूप लेती जा रही है। जिस में न संघीय ढांचे और न ही धर्म निष्पक्षता के लिए कोई स्थान है। इस लिए स्कूली पाठ्यक्रम में से संघीय ढांचे के साथ सम्बन्धित स्थानीय सरकारों की जरूरत, सरकारों के विकास, नागरिकता, राष्ट्र संघ और धर्म निष्पक्षता के पाठ हटा दिए गए। इसी तरह प्रजातांत्रिक अधिकार, लोकतंत्र और विभिन्नता, धर्म और जाति, संघर्ष और आंदोलन, जंगल और जंगली जानवर, किसान, जिमींदार और राज, बटवारे और देश में किसानों के विद्रोहों, लेख, दा बंबे डेकन और दा डेकन राइट्स कमिशन समेत पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंधों और आजादी की लड़ाई के दौरान हुए अलग-अलग आंदोलनों के साथ सम्बन्धित पाठों को भी खत्म कर दिया गया है।
भगवंत मान ने कहा कि बाबा साहिब डा. भीम राव अम्बेडकर की तरफ से सच्ची-सुच्ची नीयत से रचित भारतीय संविधान की मूल भावना को खत्म करने पर तुली भाजपा को एकजुट हो कर रोकना बेहद जरूरी है। इस लिए आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के ऐसे घातक कदमों के विरुद्ध जहां बुद्धिजीवी वर्ग समेत सभी वर्गों को जागरूक करेगी और वहीं सडक़ से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करेगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...