जैतो, 30जून (रघुनंदन पराशर/ विश्व वार्ता ) आगामी 5 जुलाई को उपचछाया चन्द्र ग्रहण लगेगा , लेकिन यह भारत में नहीं दिखाईं देगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने जैतो में कहा कि ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा जिसका मोक्ष रात 11 बजकर 22 मिनट पर होगा।यह ग्रहण दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, प्रशांत व हिंद महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। पंडित शिव ने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने से इसका सूतक काल व ग्रहण संबंधी धार्मिक विचार नहीं होगा। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां ग्रहण को लेकर धार्मिक कृत्यों का विचार नहीं किया जाता है।
ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਸ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਜਵਾਈਆਂ ਤਾੜੀਆਂ !
ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਸ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਵਜਵਾਈਆਂ ਤਾੜੀਆਂ ! ਬਠਿੰਡਾ,28ਅਪ੍ਰੈਲ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) : ਐਤਵਾਰ ਦੇ ਦਿਨ...