16 हजार 904 लोगो को बनाया अपना शिकार
3 लाख 35 हजार 271 ने कोरोना को हराया
नई दिल्ली. 30 जून (विश्ववार्ता). देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। पिछले 24 घंटे मे 18 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। मरने वालो की संख्या 16 हजार 904 हो गई है। वही 3 लाख 35 हजार 271 ने कोरोना को हरा दिया है।
तमिलनाडु में संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3500 से ज्यादा रही। कर्नाटक में भी 1105 नए संक्रमित मिले। तमिलनाडु सरकार ने 31 जुलाई तक जनरल लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चेन्नई और आसपास के इलाके में 5 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि पूरे राज्य में जुलाई में हर रविवार सख्त लॉकडाउन रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है।