दिल्ली 20 जून ( विश्ववार्ता ) देश में कोरोना का कहर जारी है कोरोना की आंधी लगातार विकराल रूप धारण किए हुए है देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 95 हजार 812 हो गई है कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 12 हजार
970 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 142 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या अब 5,893 हो गई है। तमिलनाडु में 41 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 666 लोग जान गंवा चुके हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 66 संक्रमितों ने दम तोड़ा। अब तक यहां 2,035 लोग जान गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 500 के पार हो गया। यहां शुक्रवार को 19 लोगों ने जान गंवा चुके हैं।