नई दिल्ली। 17 जून (विश्ववार्ता) : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर के बाद आज एक और युवा भारतीय महिला खिलाड़ी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी अयांती रेंग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके शरीर को मंगलवार की रात कमरे की छत पर लटका हुआ पाया गया। अयांती ने पिछले एक साल में त्रिपुरा की अंडर 19 टीम में अहम रोल अदा किया। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती की मौत पर शोक जताते हुए कहा, देश और राज्य ने अपने भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...