चंडीगढ़/11जूनः शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी पदाधिकारियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है।
इस घोषित सूची के अनुसार सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़ पार्टी के जनरल सचिव नियुक्त किए गए हैं। जत्थेदार तोता सिंह, सरदार निर्मल सिंह काहलों, सरदार चरनजीत सिंह अटवाल, डॉ. उपिंदरजीत कौर, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सरदार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सरदार शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, सरदार जनमेजा सिंह सेखों, सरदार आदेश प्रताप सिंह कैरों, श्री नरेश गुजराल, सरदार जगमीत सिंह बराड़, श्री प्रकाश चंद गर्ग, सरदार हरमनजीत सिंह दिल्ली तथा सरदार हरमेल सिंह टोहड़ा को वरिष्ट उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री एन के शर्मा पार्टी के खजांची नियुक्त किए गए हैं जबकि सरदार हीरा सिंह गाबड़िया तथा सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम कोर कमेटी के सदस्यों में शामिल किए गए हैं। सरदार गाबड़िया को पार्टी की बीसी विंग के दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ पार्टी नेता सरदार सिकंदर सिंह मलूका को किसान विंग का अध्यक्ष तथा पार्टी की मुलाजम विंग का कोरडिनेटर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा यूथ अकाली नेता सरदार सरबजीत सिंह साबी को यूथ अकाली दल का जनरल सचिव तथा श्री पवन कुमार टीनू को पार्टी की एससी विंग का जनरल सचिव नियुक्त किया गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...