

रांची 4 जून (विश्ववार्ता) : भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल चुके रांची के महेंद्र सिंह धोनी ने लॉकडाउन में खाली समय का पूरा सदुपयोग करते हुए अपने फार्म हाउस में ट्रैक्टर खरीदा और उसे चलाना भी सीखा। धोनी जैविक खेती करना सीख रहे है, वीडियो मे धोनी ट्रैक्टर पर सवार होकर पर घूमते दिख रहे हैं। वह ट्रैक्टर चलाना सीख रहे हैं। उनके साथ ट्रैक्टर पर एक और व्यक्ति भी है, जो उन्हें ट्रैक्टर के उपकरण और फंक्शन की जानकारी दे रहा है।





















