चंडीगढ, 3 जून (विश्ववार्ता): हरियाणा में बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या 2841 पहुंच गई। प्रदेश में कुल 189 नए मरीज आए हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो महज 13 मरीज ठीक हुए। अब तक 1082 मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली है। लगातार आ रहे मरीजों ने प्रदेश में रिकवरी रेट का गणित बिगाड़ दिया है। एक दिन पहले रिकवरी रेट 40.31 फीसदी पर था, बुधवार को यह घटकर 38 फीसदी रह गया है। वहीं प्रदेश के लिए एक चिंता की बात ये है कि अब महज 6 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है।
बुधवार को फरीदाबाद में 69, गुड़गांव में 55, सोनीपत में 19, महेंद्रगढ़ में 18, करनाल में 10, अम्बाला में 8, हिसार में 7, फरीदाबाद में 2, पानीपत और कुरुक्षेत्र में 1-1 मरीज मिला। ठीक होने वालों की बात करें तो सोनीपत में 9 और गुड़गांव में 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक 1082 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
अभी तक प्रदेश में 1 लाख 26 हजार 222 के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 1 लाख 18 हजार 935 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2841 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 4446 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। रिकवरी रेट 38.09 फीसदी पहुंच चुका है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...