चंडीगढ़, 1 जून-हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि गुरूनानक देव जी का जीवन-दर्शन मानव के लिए सुखी एवं प्रसन्नता से रहने का मार्ग प्रशस्त करता है। अगर उनकी शिक्षाओं का अनुकरण किया जाए तो समाज में शांति एवं भाईचारा बना रहेगा।
शिक्षा मंत्री आज यमुनानगर से ‘श्री गुरूनानक देव जी का जीवन-दर्शन’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्टï्रीय वेबिनार में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस वेबिनार का आयोजन यमुनानगर के गुरूनानक गल्र्स कालेज, कैलिफोर्निया (अमेरिका) के डी. एंजा कालेज, मोका (मॉरिशस) के महात्मा गांधी संस्थान, पोलैंड के वार्सा विश्वविद्यालय, कैनेडा के विश्व हिंदी संस्थान, टोक्यो (जापान) के हिंदी कल्चरल सैंटर तथा बेल्जियम के अंतर्राष्टï्रीय हिंदी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
लॉकडाऊन के कारण ऑनलाइन किए गए इस वेबिनार के मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा कि गुरूनानक देव जी ने अपने अनुयायियों को जो उपदेश दिए वे सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। गुरूनानक जी की शिक्षा का मूल सार यही है कि परमात्मा एक, अनन्त, सर्वशक्तिमान और सत्य है। प्रत्येक व्यक्ति को मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।
वेबिनार में विशिष्टï अतिथि के तौर पर यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, मोका (मॉरिशस) के महात्मा गांधी संस्थान की महानिदेशक श्रीमती सूर्यकांति ज्ञान, यू.जी.सी नई दिल्ली की अतिरिक्त सचिव डॉ. उर्मिला देवी ,कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की कुल सचिव डॉ. नीता खन्ना, मोका (मॉरिशस) के महात्मा गांधी संस्थान की निदेशक डॉ. विद्ययोत्तमा कुंजल,कैलिफोर्निया (अमेरिका) के डी. एंजा कालेज से डॉ. नीलू गुप्ता ने भी गुरूनानक देव जी के जीवन-दर्शन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...