नई दिल्ली. 1 जून (विश्ववार्ता) : भारत मे कोरोनावायरस ने अपनी रफ्तार व खौफ से चारो तरफ दहशत का माहौल बना रखा है। भारत में संक्रमितों की संख्या बढकर 1 लाख 90 हजार हो गई। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में भारत अब 9वें से 7वें स्थान पर आ गया। देश में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढता जा रहा है, देश मे संक्रमितों का आंकडा बढकर 1 लाख 90 हजार 609 हो गया है। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 5 हजार 408 पर पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या मे लगातार इजाफा हुआ है जारी आंकडो अनुसार अब तक 91 हजार 852 लोगो ने कोरोना को मात दी है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...