नई दिल्ली, 1 जून (विश्ववार्ता) आज से देश मे 20 राज्यो व केंद्रशासित प्रदेशों मे रियायती दरों पर अनाज उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजना वन नेशन, वन राशन कार्ड की व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे पहले 1 जनवरी को देश के 12 राज्यों में इस व्यवस्था की शुरुआत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री पासवान ने इस बात की जानकारी दी थी। जबकि मार्च 2021 तक यह देशभर में लागू हो जाएगी।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के मुताबिक देश के 81 करोड़ लोग जन वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान से तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल और दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं और एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मोटा अनाज खरीद सकते हैं। कोरोना संकट के इस काल में वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना काफी अहम साबित होने वाली है। इससे देश के प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों में कम रेट पर अनाज मिल जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...