चंडीगढ 30 मई (विश्ववार्ता): पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बॉलीवुड अभिनेता जोकि प्रवासी मजदूरों/कामगारों को उनके घर भेजने का जो काम कर रहे हैं उसकी तहेदिल से सराहना की। श्री बदनौर ने सोनू सूद की तारीफ अपने ट्विटर अकॉउंट पर एक ट्वीट किया है।राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर लिखते हैं- सोनू सूद पंजाब को आप पर गर्व है यह सिर्फ इसलिए नहीं कि आप बॉलीवुड में अच्छी-खासी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं बल्कि इससे भी ऊपर जो आप आज के समय में काम कर रहे हैं उसके लिए। कोरोना जैसे संकट में देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का जो बीड़ा उठा रखा है वह सराहनीय है।
वहीं, एक्टर सोनू सूद ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के ट्वीट के जबाब देते हुए लिखा- बहुत बहुत धन्यवाद सर। आप हमें कड़ी मेहनत और संकट के समय में लोगों के सहायता करने आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं वादा करता हूँ कि मैं इस गर्व को बनाये रखूंगा।