अमृतसर. 27 मई (विश्ववार्ता ) कोरोना संक्रमण के चलते भारत के विभिन्न राज्यों में फंसे 179 पाकिस्तानी आज अटारी-वाघा के रास्ते अपने वतन लौटेंगे। इनमें से काफी लोग सडक़ मार्ग से जा रहे हैं तो कुछ एयरपोर्ट के जरिए। ये लोग आज बॉर्डर क्रॉस कर घर वापिसी करेंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी लिस्ट में शामिल पाक नागरिकों में गुजरात से 10, महाराष्ट्र से 36, मध्य प्रदेश से 40, छत्तीसगढ़ से 47, दिल्ली से 12, पंजाब से 2, राजस्थान से 14, उत्तराखंड से 2, यूपी से 16 लोगों के नाम भी शामिल हैं। इसमें से ज्यादा हिंदू हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया, पाक जाने वालों में 23 लोग जहाज के जरिए जाएंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...