चंडीगढ़ 24 मई ( विश्व वार्ता)- हरियाणा एवं पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को सिटीब्यूटीफुल का दर्जा दिया जाता है। लेकिन यहां पर कोरोना पॉजिटिव मामले थमने का नाम ही नहंी ले रहे हैं। रविवार को जहां ड्डडूमाजरा की रहने वाली तीन दिन की बच्ची की मौत के साथ शहर में यह चौथी मौत है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले सेक्टर 22 के सिविल अस्पताल में बच्ची की डिलीवरी हुई थी।
मौत के बाद टेस्ट में बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में यह कोरोना से चौथी मौत है। जबकि, रविवार को जहां सुबह ५ शाम को ९ व देर रात 6 और पॉजिटिव मामले आने से संक्रमितों की संख्या अब 254 हो गई है। रविवार को आए 20 पॉजिटिव केसों से प्रशासन के लिए ङ्क्षचता का विषय बन गया है।
ज्ञात रहे इससे पूर्व शनिवार को 6 नये कोरोना पाजिटिव केस सामने आए थे। शनिवार को नये पाजिटिव पाए गए केसों में बापूधाम कालोनी के एक ही परिवार के दो लोग जिसमें एक 32 साल का पुरुष तो दूसरा 17 साल का लड़का, दूसरे अन्य परिवार का 24 साल का लड़का पाजिटिव पाया गया। इसके परिवार के लोग पहले ही पाजिटिव पाए गए थे।
इस कालोनी में सुबह एक अन्य परिवार से 38 साल की महिला, 18 साल का लड़का व 36 की महिला पाजिटिव पाए गए हैं। उक्त सभी लोगों के पाजिटिव पाए जाने का पता को कालोनी में सैंपलिंग करने के बाद जांच में आया है। पाजिटिव पाए गए मरीजों को पीजीआई के कोरोना केयर सेंटर में भेजा गया। जबकि 7 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।