*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
मौत का आंकडा 3 हजार के पार
51 हजार से अधिक लोगो ने कोरोना से जीती जंग
दिल्ली, 23 मई (विश्ववार्ता): देश में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढता जा रहा है, देश मे संक्रमितों का आंकडा बढकर 1 लाख 24 हजार 794 हो गया है। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 3 हजार 726 पर पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या बढकर 51 हजार 824 हो गई है।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख | केस |
19 मई | 6154 |
21 मई | 6025 |
20 मई | 5547 |
17 मई | 5049 |
16 मई | 4794 |