दिल्ली, 20 मई (विश्ववार्ता): प्रवासियों के मसीहा बने सोनू सूद अब सोशल मीडिया पर आने वाले सारे संदेशों का जवाब दे रहे हैं। साथ ही उन लोगों को आश्वस्त भी कर रहे हैं कि उन तक मदद जरूर पहुंचेगी। सोनू के ट्विटर पर ऐसे एक या दो नहीं कई सारे मैसेज नजर आ रहे हैं, जिनमें मुंबई में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों ने मदद की गुहार लगाई है। प्रवासियों की घर वापसी का इंतजाम करने वाले सोनू ने बताया कि ‘ये मेरे लिए बहुत भावुक यात्रा रही है क्योंकि इन लोगों को अपने घरों से दूर सडक़ों पर घूमते हुए देख मुझे बहुत दु:ख हुआ। मैं प्रवासियों को घर भेजना तब तक जारी रखूंगा जब तक कि आखिरी व्यक्ति अपने घर और चाहने वालों से न मिल जाए। ये काम वास्तव में मेरे दिल के करीब है और मैं इसमें अपना सबकुछ लगा कुछ दूंगा। सोनू सूद ने इससे पहले भी करीब 10 बसो से ज्यादा इंतजाम कर मजदूरो की घर वापिसी करवाई है।
ਅਦਿਤੀ ਰਾਓ ਹੈਦਰੀ ਤੇ ਸਿਧਾਰਥ ਮੰਗਣੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਕੱਠੇ ਫਿਲਮ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ
ਅਦਿਤੀ ਰਾਓ ਹੈਦਰੀ ਤੇ ਸਿਧਾਰਥ ਮੰਗਣੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਕੱਠੇ ਫਿਲਮ ਸਕ੍ਰੀਨਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ ਮੁੰਬਈ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ (IANS,ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)...