मौत का आंकडा 3 हजार के पार
39 हजार से अधिक लोगो ने कोरोना से जीती जंग
दिल्ली, 19 मई (विश्ववार्ता): देश में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढता जा रहा है, देश मे संक्रमितों का आंकडा बढकर 1 लाख 328 हो गया है। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 3 हजार 156 पर पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या बढकर 39 हजार 233 हो गई है। आज महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 38.29त्न हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर मरीजों की संख्या 7.1 है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
17 मई | 5015 |
16 मई | 4792 |
10 मई | 4311 |
14 मई | 3943 |
15 मई | 3736 |