*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
संक्रमितों का आंकडा 47 लाख के पार
18 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 17 मई (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है। कोरोना से पूरी दुनिया मे अब तक 3 लाख 13 हजार 226 लोगो की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमितों का आंकडा भी 47 लाख 20 हजार 077 पार कर गया हैं। जबकि इन सबके बीच 18 लाख, 11 हजार 658 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है।
ऑस्ट्रेलिया की 7,036 संक्रमित व मौते 98 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 75,864 व मौते 5 हजार 679 व पाकिस्तान मे 38 हजार 799 संक्रमित व 834 मौते हो गई है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 15,07,883 | 89,595 | 3,30,209 |
स्पेन | 2,76,505 | 27,563 | 1,92,253 |
रूस | 2,72,043 | 2,537 | 58,226 |
ब्रिटेन | 2,40,161 | 34,466 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,24,760 | 31,763 | 1,22,810 |
ब्राजील | 2,22,877 | 15,046 | 84,970 |
फ्रांस | 1,79,506 | 27,529 | 60,448 |
जर्मनी | 1,75,699 | 8,001 | 1,51,700 |
तुर्की | 1,46,457 | 4,055 | 1,06,133 |
ईरान | 1,16,635 | 6,902 | 91,836 |