चंडीगढ, ( विश्ववार्ता) कोरोनावायरस के लगातार बढते मामलो व खौफ के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बड़ी घोषणा की है। हरियाणा में कंटोनमेंट जोन को छोडक़र पूरे प्रदेश में औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियां शुरू कर चुकी सरकार अब परिवहन सेवाएं भी आरंभ करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शुक्रवार से रोडवेज की बस सेवा ट्रायल के तौर पर आरंभ की जाएगी। पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़ और करनाल समेत कुछ जिलों में हर रोज दो से चार बसें तक चलाई जाएंगी। लोगों ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया तो परिवहन व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को बसों के टाइम टेबल और रूट तक कर दिए गए। अभी 10 जिलों में बस सेवा शुरू की जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह घोषणा की। बृहस्पतिवार को उन जिलों के नाम जारी कर दिए गए जहां अभी बस सेवा शुरू की जाएगी। अभी 10 जिलों में बस सेवा शुरू की जा रही है। ये जिले हैंअंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, नारनौल (महेंद्रगढ़), पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी और सिरसा।यात्री ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही बस स्टैंड में जा सकेंगे।
सभी बसें हरियाणा में चलेंगी और प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी: परिवहन मंत्री
परिवहन मंत्री ने कहा कि ये सभी बसें हरियाणा में चलेंगी और प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगी। सभी बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही रोड पर चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के अनुसार गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट से रोजाना छह बस चलेंगी। यह बस करनाल, कैथल और पंचकूला में आना-जाना करेंगी। अंबाला कैंट से करनाल, कैथल और पंचकूला में पहली बस सुबह 8 बजे और दूसरी सुबह 11 बजे जाएगी। भिवानी से जींद-कैथल होते हुए पंचकूला और हिसार से कैथल होते हुए पंचकूला रोजाना सुबह 9 बजे एक-एक ही बस रवाना होगी। ये बस अगले दिन पंचकूला से वापस लौटेंगी। इसी तरह कैथल से अंबाला कैंट के लिए एक बस सुबह साढ़े 8 बजे तो दूसरी दोपहर डेढ़ बजे जाएगी।
ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮੂਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਜਵਾਈ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ
ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਮੂਵਾਲੀਆ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਜਵਾਈ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 26ਅਪ੍ਰੈਲ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)- ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ...