*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
संक्रमितों का आंकडा बढकर हुआ 51 हजार के पार
15 हजार से अधिक लोगो ने कोरोना से जीती जंग
दिल्ली, 7 मई (विश्ववार्ता): देश में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढता जा रहा है, संक्रमितों का आंकडा बढकर 52 हजार 987 हो गया है। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 1 हजार 785 पर पहुंच गई है। वही कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या बढकर 15 हजार 331 हो गई है। पिछले 6 दिनों का ग्राफ देखें तो 1 मई से 6 मई के बीच 704 लोगों की मौत हुई। बुधवार को 89 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 34 कोरोना मरीजों मौत हुई। इनमें 25 लोग मुंबई के रहने वाले थे। इसी के साथ मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 400 पार कर गया। यहां अब तक 412 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 28 लोगों की जान गई। उधर मध्य प्रदेश में 9, पश्चिम बंगाल में 4, राजस्थान में 4, उत्तर प्रदेश में 4, तमिलनाडु में 2, पंजाब में 2, राजस्थान और दिल्ली में 1-1 मरीजों की मौत हुई।
टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें
शहर | मौतें |
मुंबई | 412 |
अहमदाबाद | 298 |
पुणे | 115 |
इंदौर | 79 |
जयपुर | 44 |
उज्जैन | 40 |