
नई दिल्ली. , 20 अप्रैल (विश्ववार्ता): टेनिस के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का कहना है कि रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ मिलकर वे निचले रैंकिंग के खिलाडिय़ों की मदद करने का प्लान बना रहे हैं। कोरोनावायरस की वजह से सभी इवेंट रद्द हैं। जोकोविच ने कहा कि उन्होंने इस बारे में फेडरर और नडाल से बात की है। जोकोविच ने कहा, ‘हमने टेनिस के भविष्य के बारे में काफी बात की। क्या होने वाला है। हम कैसे निचले रैंक के खिलाडिय़ों की मदद कर सकते हैं।’जोकोविच ने कहा, ‘जिन खिलाडिय़ों की रैंकिंग 200, 250, 700 या 1000 के आसपास है और फेडरेशन का सपोर्ट नहीं है। वे खेल छोडऩे के बारे में सोच रहे हैं।’ जोकोविच ने कहा कि खिलाड़ी, एटीपी टूर और चारों ग्रैंडस्लैम मिलकर खिलाड़ी राहत कोष में योगदान देंगे, इसे एटीपी बांटेगा। 23 से 35 करोड़ रुपए तक की राशि के आने की संभावना है।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















