डेराबस्सी/लुधियाना 18 अप्रैल ( विश्व वार्ता) पंजाब में जहां कफ्र्यू को लेकर सख्ती बरती जा रही है वहीं पर पंजाब के कई जिलों से आपसी झगड़े के समाचार भी तेजी से मिल रहे है। जहां लुधियाना में दो पक्षों के बीच चले पत्थरबाजी में १२ लोग घायल हो गए है। वहीं पर डेराबस्सी आपसी झगड़े में चार लोग घायल होने का समाचार है।
शहर के टिब्बा रोड पर स्थित मायापुरी एरिया के पंजाबी बाग में दो पक्षों में झड़प हुई है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों से हमला किया है। पहले शुक्रवार देर रात एक पक्ष ने दूसरे पर हमला किया था और शनिवार सुबह दूसरे पक्ष ने पहले पर हमला किया। दोनों पक्षों के दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर एडीसीपी-4 अजिंदर सिंह की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस मौजूद है और ड्रोन की सहायता से पूरे इलाके पर निगाह रखी जा रही है।
इधर डेराबस्सी के सैनी मोहल्ले में मामूली बात को ले कर हुई तकरार के बाद में हुई लड़ाई दौरान एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीडि़तों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- मामले की जानकारी देते डेराबस्सी अस्पताल में उपचाराधीन रवि पुत्र सुरिन्दर सिंह और उसका पिता सुरिन्दर सिंह, अशोक कुमार पुत्र महिन्दर सिंह, चाचा काका सिंह आदि ने बताया कि उनके परिवार का जगतार सिंह शुक्रवार रात को करीब साढ़े 9 बजे शराब के नशे मे गालियां निकाल रहा था। जब उसे सभी परिवार ने समझाने की कोशिश की तो उसने अपने साथियों को बुला कर उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी और कारों को भी क्षतिग्रस्त किया। इस दौरान रवि और उसके पिता सुरिन्दर के सिर में चोट लगी जब्कि अशोक और काका सिंह की बा?ूएँ पर चोट आई है। उन्होंने बाहर खड़ी दो कारों को भी डंडों के साथ नुक्सान पहुँचाया और इसके बाद में धमकी देते हुए जगतार सिंह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मोहल्ले वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले के तफ्तीषी अफसर एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है