
भोपाल . 18 अप्रैल (विश्ववार्ता): भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2021 वनडे वल्र्डकप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में खिलाडिय़ों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। लॉकडाउन के बीच टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने तो अपने घर की छत को ही क्रिकेट पिच बना लिया है। पूजा गैस सिलेंडर उठाकर वेट ट्रेनिंग कर रही हैं। वे राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एक्सपर्ट स्टीफन जॉन्स से ऑनलाइन कोचिंग भी ले रही हैं।
सुबह फिटनेस और शाम को बॉलिंग स्किल की ट्रेनिंग
पूजा कहती हैं, ‘‘लॉकडाउन फिटनेस को बेहतर करने का अच्छा अवसर है। यह समय है, जब आप अपने बेसिक पर काम कर सकते हैं। सुबह मैं फिटनेस पर काम करती हूं और शाम को बॉलिंग स्किल पर। फिटनेस में स्ट्रेंथ, स्टेबिलिटी ट्रेनिंग कर रही हूं। परिवार में 8-10 लोग हैं। हम फ्री-टाइम में लूडो और कैरम खेलते हैं। परिवार के साथ रामायण और महाभारत देखती हूं।’’
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















