
जालंधर 9 अप्रैल – गत दिवस CORONA POSITIVE मिले कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा ने आज आखिरी सांस ली। जिनके अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 1:30 बजे के करीब हरनाम दास पूरा के श्मशान घाट में लाया गया। लेकिन वहीं इलाका निवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं श्मशान घाट भूमि के आसपास रसिया बांधकर शमशान घाट को सील कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।





















