
मुंबई, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता): रैपर बादशाह ने एक बार फिर अपने नाम को सार्थक कर दिखाया है। बोरो लोकर बिटी लो लिखने वाले राइटर और लोक कलाकार रतन कहार के खाते में 5 लाख रुपए डिपॉजिट किए हैं। इसके पहले शुक्रवार को बीरभूम के रहने वाले फोक सिंगर रतन कहार ने वीडियो कॉल के जरिए बादशाह से संपर्क किया था। इसके बाद बादशाह की टीम ने रतन का बैंक डीटेल्स व अन्य जरूरी जानकारी लेकर उनके खाते में 6 अप्रैल को पैसे डिपॉजिट कर दिए।





















