चंडीगढ़, 9 मार्च: वित्त विभाग द्वारा 6 मार्च, 2020 तक के जनरल प्रोवीडैंट फंड (जी.पी.एफ.) और कर्मचारियों के ऐडवांसिज़ के अलावा सभी केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के लिए 745 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए यहाँ सोमवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च तक अंतिम जी.पी.एफ. समेत सेवामुक्ति लाभों और लीव एनकैशमैंट के लिए &11 करोड़ रुपए के फंड जारी करने के अलावा कर्मचारियों को जी.पी.एफ. के एडवांसिज़ की अदायगी के लिए 95 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 6 मार्च तक सभी केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों जैसे अमरुत, समग्र शिक्षा अभियान, स्व‘छ भारत मिशन (शहरी), मिड-डे मील प्रोग्राम, केंद्रीय सडक़ फंड, एकीकृत बाल विकास सेवा, मगनरेगा, सरहदी क्षेत्र विकास प्रोग्राम, हरित क्रांति के अलावा नाबार्ड, विश्व बैंक और एशियन विकास बैंक की सहायता प्राप्त प्रोजैक्टों के लिए 275 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।
इसके साथ ही 6 मार्च, 2020 तक मैडीकल, पेट्रोल और ग्रीस, पानी/बिजली, वस्तुओं की सप्लाई, दफ़्तरी खर्चों, मशीनरी उपकरणों, यात्रा भत्ता आदि के लिए 64 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।
———–