नई दिल्ली.22 फरवरी (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त मध्यस्थ वकील संजय हेगड़े और वकील साधना रामचंद्रन लगातार चौथे दिन शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे। शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 70 दिनों से प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने कहा था कि हम नहीं चाहते कि शाहीन बाग का आंदोलन खत्म हो जाए। हम चाहते हैं कि शाहीन बाग कायम रहे। हम सड़क खाली करने के मुद्दे पर बात करने आए हैं। उन्होंने कहा- आप लोग आंदोलन जारी रखें। आप गृह मंत्री या सरकार जिससे भी मिलना चाहें मिल सकते हैं। हम यहां सरकार की ओर से नहीं आए। प्रदर्शनकारियों ने पिछले दो महीने में घटी सभी घटनाओं की जांच कराने और सुरक्षा के लिए प्रदर्शन स्थल की स्टील शीट से घेराबंदी की मांग की।
ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਫਾਈਰਿੰਗ
ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ ਘਰ 'ਤੇ ਹੋਈ ਫਾਈਰਿੰਗ ਮੁੰਬਈ, 14 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਟਾਰ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੇ...