मंत्रिमंडल में जगह बनाने हेतु लाबिंग शुरू
मंत्रियों के बदलेंगे विभाग
चंडीगढ़ (हरमेल सिंह,विश्व वार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल में जगह बनाने हेतु लाबिंग शुरू हो गयी है। यदि सब ठीक रहा तो जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रिमंडल से बाहर होने के कारण खाली हुई जगह को भर दिया जायेगा। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हरी झंडी मिल गई है। बात श्री सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल में वापिस लेने की भी उठी थी परन्तु इसे हवा नहीं मिली और अब उनकी जगह दोआबा को प्रतिनिधित्व देने पर सहमति हुए जाने की चर्चा है।
सूत्र तो यह भी बताते हैं कि लगभग आधा दर्जन मंत्रियों के विभाग बदलने पर भी चर्चा हुई। इन मंत्रियों में से कुछ के खिलाफ तो मुख्यमंत्री को शिकायतें भी आ रही थी। चर्चा यह है कि जिन मंत्रियों के विभागों में फेर बदल करने पर विचार चल रहा है उनमें से कुछेक को कह दिया गया है कि वह पालिसी से जुड़े किसी भी फैसले को अंतिम अंजाम न दें। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।
Chandigarh Municipal Corporation Election: ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਤੀਜੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ
Chandigarh Municipal Corporation Election: ਆਪ ਵੱਲੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਤੀਜੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28 ਨਵੰਬਰ 2026 (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ): ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ...






















